logo

बिहार-यूपी को जोड़ेगा नया फोरलेन, इन जिलों के बीच होगा निर्माण; केंद्र से मिली मंजूरी

dyuf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। दोनों राज्यों के बीच एक नया फोरलेन नेशनल हाइवे बनने जा रहा है। बिहार के बेतिया से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर तक ग्रीनफील्ड फोरलेन NH के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए इस महीने मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित होगी।

बताया जा रहा है कि यह नया हाइवे मार्च 2025 में टेंडर के लिए जारी किया जाएगा। फिर जून 2025 से इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना से संबंधित प्रस्ताव को वित्त विभाग के व्यय सचिव को भेज दिया था।इसे लेकर मंत्रालय के एक अधिकारी की माने तो यह हाइवे 29.24 किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण के लिए लगभग 32.94 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस परियोजना में हाईवे निर्माण, भूमि अधिग्रहण, बिजली पोल व पाइपलाइन हटाने के खर्च शामिल होंगे। इसके साथ ही बेतिया-सेवरही NH प्रोजेक्ट में गंडक नदी पर बड़े पुलों का भी निर्माण होगा।

इस हाइवे के निर्माण से दोनों राज्यों के बीच यात्रा और परिवहन की सुविधा में बड़ा सुधार होगा। यह क्षेत्रीय विकास में भी योगदान करेगा। निर्माण कार्य 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

Tags - New four lane Bihar-UP Approval Central Government Bihar News Latest News Breaking News